फोटो गैलरी

Hindi Newsसात साल की बच्ची के साथ दुराचार

सात साल की बच्ची के साथ दुराचार

आगरा शहर में हर रोज मासूम बच्चियों के साथ दुराचार के मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को फिर सात साल की एक मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया। थाना ताजगंज के बुढे़रा में एक मासूम के साथ दुराचार के...

सात साल की बच्ची के साथ दुराचार
एजेंसीSat, 07 May 2011 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा शहर में हर रोज मासूम बच्चियों के साथ दुराचार के मामले सामने आ रहे है। शुक्रवार को फिर सात साल की एक मासूम के साथ दुराचार का मामला सामने आया। थाना ताजगंज के बुढे़रा में एक मासूम के साथ दुराचार के बाद धमकी से सहमा परिवार कई दिनों तक चुप्पी साधे रहा। बाद में आरोपी के खिलाफ थाना ताजगंज में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ताजगंज एसएसआई चन्द्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे सात साल की मासूम पिंकी (बदला हुआ नाम) को लेकर परिजन थाने आए। उन्होंने बताया कि परिवार वाले पिंकी की बड़ी बहन की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। घर के बाहर पिंकी को खेलते देख सामने रहने वाला फतेह सिंह पुत्र वलवीर सिंह निवासी बुढेरा उसे चाउमीन खिलाने के बहाने घर ले गया और वहां मासूम के साथ दुराचार किया।

घायल पिंकी ने घर आकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वह दोनों बेटियों को मार डालेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें