फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय समुद्री उत्पादों का निर्यात बढ़ा

भारतीय समुद्री उत्पादों का निर्यात बढ़ा

भारत से समुद्री उत्पादों का निर्यात वर्ष 2010-11 में बढ़कर 2.7 अरब डॉलर का हो गया जो कि पिछले साल 2.1 अरब डॉलर का था। यूरोप के बाद अमेरिका, चीन और जापान भारतीय समुद्री उत्पादों के लिए सबसे बड़े बाजार...

भारतीय समुद्री उत्पादों का निर्यात बढ़ा
एजेंसीSat, 07 May 2011 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत से समुद्री उत्पादों का निर्यात वर्ष 2010-11 में बढ़कर 2.7 अरब डॉलर का हो गया जो कि पिछले साल 2.1 अरब डॉलर का था। यूरोप के बाद अमेरिका, चीन और जापान भारतीय समुद्री उत्पादों के लिए सबसे बड़े बाजार हैं।

भारतीय समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष लीना नायर ने ब्रसेल्स में समाचार एजेंसी ईयूएशिया न्यूज से कहा कि भारत में समुद्री उत्पाद उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में भी इसकी वृद्धि दर बरकरार रहेगी।

ब्रसेल्स में तीन से पांच मई तक आयोजित किए जा रहे 19वीं वार्षिक यूरोपीय समुद्री उत्पाद प्रदर्शनी और 13वें वार्षिक समुद्री उत्पाद प्रसंस्करण यूरोप के दौरान नायर ने यह बात कही।

इस प्रदर्शनी में 16 भारतीय कम्पनियों ने हिस्सा लिया है। नायर ने कहा कि वे बेहद अच्छा व्यवसाय कर रही हैं, यहां व्यापारिक अवसर काफी ज्यादा हैं। हमने अपने कारोबार में वृद्धि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें