फोटो गैलरी

Hindi News'धोनी की अकादमी के लिए जमीन की समस्या नहीं'

'धोनी की अकादमी के लिए जमीन की समस्या नहीं'

भारत को 28 वर्ष बाद विश्वकप दिलाने वाले धुरंधर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के राज्य झारखंड के युवा उपमुख्यमंत्री सह खेल मंत्री तथा उनके करीबी दोस्त सुदेश महतो जल्द ही उनसे राज्य में एक खेल अकादमी शुरू...

'धोनी की अकादमी के लिए जमीन की समस्या नहीं'
एजेंसीFri, 06 May 2011 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत को 28 वर्ष बाद विश्वकप दिलाने वाले धुरंधर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के राज्य झारखंड के युवा उपमुख्यमंत्री सह खेल मंत्री तथा उनके करीबी दोस्त सुदेश महतो जल्द ही उनसे राज्य में एक खेल अकादमी शुरू करने के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

महतो विश्व कप में जीत के तुरंत बाद धोनी को इस अकादमी के लिए जमीन मुहैया कराने की घोषणा की थी। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि इस मामले को धोनी से बातचीत के बाद तय किया जाएगा। भूमि की उपलब्धता कोई समस्या नहीं है।

यह पूछने पर कि वे धोनी से कब बात करेंगे उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद उनकी घर वापसी पर वह उनसे बात करेंगे। धोनी के साथ अपने करीबी संबंधों का हवाला देते हुए महतो ने कहा कि इस मामले वह धोनी से व्यक्तिगत रूप से भी बात करेंगे।

ज्ञातव्य है कि रांची स्थित इंजीनियरिंग डिजायन संस्थान मेकॉन के एक मामूली कर्मचारी रहे पान सिंह के पुत्र धोनी को उनके करियर के शुरूआती दिनो में राज्य सरकार ने एक पॉश इलाके में उनके ड्रीम हाऊस के निर्माण के लिए बेशकीमती भूखंड उपलब्ध कराया था। सरकार ने पहले उन्हें कई मौको पर नकद इनाम से भी पुरस्कृत किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें