फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब, हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश

पंजाब, हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश

पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर हुई बारिश के कारण दोनों राज्यों के तापमान में कुछ गिरावट आयी। पंजाब में अमृतसर में कल रात बारिश हुई जबकि जालंधर, मोहाली, फगवाड़ा और होशियारपुर में हल्की वर्षा दर्ज...

पंजाब, हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश
एजेंसीFri, 06 May 2011 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर हुई बारिश के कारण दोनों राज्यों के तापमान में कुछ गिरावट आयी। पंजाब में अमृतसर में कल रात बारिश हुई जबकि जालंधर, मोहाली, फगवाड़ा और होशियारपुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

हरियाणा में अंबाला, पंचकुला, कालका और सोनीपत सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई। चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखी गई। पिछले कुछ दिनों से 40-42 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण गर्मी से परेशान लोगों को तापमान में गिरावट से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। विभाग ने कल तक क्षेत्र में और बारिश की संभावना व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें