रांची जिला महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में क्रमिक अनशन गुरुवार को तीसरे दिन जारी रहा। यह जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि इसमें गुरुवार को महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नमिता सिंह, संगीता सिंह, नीलम सहाय, सरोज दुबे, सरस्वती देवी तथा भगवती देवी शामिल हुई।
अनशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार रांची तथा धनबाद में हुए गोलीकांड के लिए दोषी अधिकारियों पर धारा-302 का मुकदमा चलाये, तभी गरीबों को न्याय मिल पायेगा। कार्यक्रम में प्रतिभा पांडेय, मदन मोहन शर्मा, विनोद सिंह, उमेश प्रसाद, अजय सिंह, जगरनाथ साहु, रमेश उरांव, बलराम महतो, बालेश्वर बैठा, रामविलास गोस्वामी, आशा देवी पासवान, पनपति देवी, सुशीला देवी, मंजु देवी, शांति देवी, शिव कुमार, प्रभाकर कुमार आदि भी मौजूद थे।