फोटो गैलरी

Hindi Newsबर्लुस्कोनी को 1000 महिलाओं संग डिनर की लालसा

बर्लुस्कोनी को 1000 महिलाओं संग डिनर की लालसा

कई सेक्स घोटालों के आरोपों से घिरे इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को संभवत: अपने ऊपर लग रहे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता। यही कारण है कि उन्हें 1,000 महिलाओं के साथ रात्रि भोज न कर पाने का...

बर्लुस्कोनी को 1000 महिलाओं संग डिनर की लालसा
एजेंसीThu, 05 May 2011 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कई सेक्स घोटालों के आरोपों से घिरे इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को संभवत: अपने ऊपर लग रहे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता। यही कारण है कि उन्हें 1,000 महिलाओं के साथ रात्रि भोज न कर पाने का अफसोस है।
   
एक किशोर यौनकर्मी के साथ कथित यौन अपराध को लेकर मुकदमे का सामना कर रहे बर्लुस्कोनी ने पिछले दिनों फोन पर महिलाओं की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, क्या दु:खद बात है, मैं आपके साथ नहीं हूं।
   
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस दौरान एक बार फिर अपना पुराना चुटकुला दोहराते हुए कहा, 30 फीसदी महिलाएं बर्लुस्कोनी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं और शेष 70 फीसदी का जवाब होता है, फिर से।
   
मिलान की महापौर के लिए चुनाव लड़ रहीं लेटिजिया मोरात्ती के समर्थन में आयोजित एक रैली में बर्लुस्कोनी ने कहा, बहुत शर्मनाक बात है, मैं आपसे इतना दूर हूं। क्या दु:खद बात है कि मैं आपके साथ नहीं हूं। 1,000 महिलाओं के साथ रात्रि भोज, आप ऐसा मौका छोड़ नहीं सकते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें