Hindi Newsदोरजी खांडू की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
दोरजी खांडू की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में मुख्यमंत्री दोरजी खांडू समेत पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे एक दु:खद घटना बताते हुए खांडू सहित...
एजेंसीWed, 04 May 2011 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में मुख्यमंत्री दोरजी खांडू समेत पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इसे एक दु:खद घटना बताते हुए खांडू सहित सभी मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि खांडू का हेलीकाप्टर गत 30 अप्रैल को सेला दर्रे के पास लापता हो गया था जिसे आज खोजी दलों ने लुगुतांग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया। खोजी दलों को इसमें सवार सभी पांच लोगों के शव भी मिल गए हैं।