फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकार पहले पुनर्वास करे तभी अतिक्रमण हाटाए: मरांडी

सरकार पहले पुनर्वास करे तभी अतिक्रमण हाटाए: मरांडी

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को यहां मांग की कि अर्जुन मुंडा सरकार पहले राज्य में विस्थापित होने वाले लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करे, तभी वह अतिक्रमण...

सरकार पहले पुनर्वास करे तभी अतिक्रमण हाटाए: मरांडी
एजेंसीTue, 03 May 2011 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को यहां मांग की कि अर्जुन मुंडा सरकार पहले राज्य में विस्थापित होने वाले लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करे, तभी वह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाये।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ अपने अनशन के तीसरे दिन मरांडी ने यहां कहा कि राज्य सरकार को गरीबों को बेघर करने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। जब तक सभी के पुनर्वास की व्यवस्था न हो जाये उनके आशियाने उजाडे़ नहीं जाने चाहिए।

मरांडी ने कहा कि उन्होंने व्रत लिया है कि वह अपने घर में तभी सोयेंगे जब अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेघर हुए लोगों के लिए आशियाने की व्यवस्था हो जायेगी। मरांडी पहली मई से इस अभियान के खिलाफ मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं।

मरांडी से धरनास्थल पर मिलने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पहुंचे और उन्होंने मरांडी की मांग का समर्थन करते हुए राज्य सरकार पर बिना सोचे समझे गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें