फोटो गैलरी

Hindi Newsमेरे पिता को भारत रत्न मिलना चाहिए: अशोक कुमार

मेरे पिता को भारत रत्न मिलना चाहिए: अशोक कुमार

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बीच हाकी के जादूगर ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार ने सोमवार को कहा कि पहले यह सम्मान उनके स्वर्गीय पिता को दिया जाना चाहिए। पूर्व खिलाड़ी अशोक कुमार कल...

मेरे पिता को भारत रत्न मिलना चाहिए: अशोक कुमार
एजेंसीMon, 02 May 2011 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बीच हाकी के जादूगर ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार ने सोमवार को कहा कि पहले यह सम्मान उनके स्वर्गीय पिता को दिया जाना चाहिए।

पूर्व खिलाड़ी अशोक कुमार कल यहां युवा खिलाड़ियों को हाकी के टिप्स देने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ध्यान चंद के खेल की कई लोगों ने तारीफ की थी जिनमें आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डान ब्रैडमैन भी शामिल थे। अशोक ने कहा कि उनके पिता सही में टीम मैन थे और उन्होंने कभी उन गोल का श्रेय नहीं लिया जो उन्होंने किए। उन्होंने उन खिलाड़ियों को इसका श्रेय दिया जिन्होंने उन्हें पास दिए थे।

अशोक ने स्वीकार किया कि हाकी की तुलना में क्रिकेट अधिक लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में बहुत अधिक पैसा है लेकिन यदि हाकी में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतना शुरू कर दिया तो फिर इसकी किस्मत भी बदल सकती है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें