फोटो गैलरी

Hindi News 11 बीएओ व 3 मापतौल निरीक्षकों का तबादला

11 बीएओ व 3 मापतौल निरीक्षकों का तबादला

राज्य सरकार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी स्तर के 11 अधिकारियों के साथ सूबे के तीन माप तौल निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। सोमवार को विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पटना के बीज निरीक्षक उमेश...

 11 बीएओ व 3 मापतौल निरीक्षकों का तबादला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी स्तर के 11 अधिकारियों के साथ सूबे के तीन माप तौल निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। सोमवार को विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पटना के बीज निरीक्षक उमेश प्रसाद सिंह उसी पद पर सासाराम भेजे गये हैं।ड्ढr ड्ढr हसनपुर (समस्तीपुर) के प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. हसजाम को सहायक कृषि पदाधिकारी खगड़िया बनाया गया है तो पूर्णिया के परियोजना कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर कुमार सिन्हा को सहायक पाट प्रसार पदाधिकारी किशनगंज, खड़गपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जागेश्वर प्रसाद मेहता को झाझा(ामुई) का प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनाया गया है। खिजरसराय(गया) के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मुरारी को उसी पद पर करायपरसराय(नालंदा), बथनाहा (सीतामढ़ी) के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को शिवहर अनुमंडल कृषि कार्यालय में कृषि निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा बंदरा (मुजफ्फरपुर) के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यदेव महतो को प्रखंड कृषि पदाधिकारी हायाघाट बनाया गया है तो हिलसा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम धीरा सिंह को गड़हनी (भोजपुर), रामनगर (पूर्वी चंपारण) के प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंभू शरण सिंह को कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) का प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनाया गया है।ड्ढr ड्ढr बड़हिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह को सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी(सव्रे) के पद पर जमुई और मानसी (खगड़िया) के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार चौधरी को उसी पद पर पीरपैंती (भागलपुर) भेजा गया है। माप तौल निरीक्षकों में त्रिलोकी नाथ सिंह को सोनपुर, रवीन्द्र प्रसाद सिंह को मुजफ्फरपुर पूर्वी और ब्रजेश्वर कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें