फोटो गैलरी

Hindi News सूबे का बजट पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक

सूबे का बजट पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक

बिहार का योजना बजट पूर्वी भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा है। बिहार ने यह उपलब्धि तीन वर्षो में हासिल की है। पिछले 15 वर्षो के दौरान यह बजट मात्र 2 हाार करोड़ के आसपास रहा करता था। अब यह बजट 13 हाार...

 सूबे का बजट पूर्वी क्षेत्र में सबसे अधिक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार का योजना बजट पूर्वी भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा है। बिहार ने यह उपलब्धि तीन वर्षो में हासिल की है। पिछले 15 वर्षो के दौरान यह बजट मात्र 2 हाार करोड़ के आसपास रहा करता था। अब यह बजट 13 हाार 500 करोड़ रुपये का है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए दी। वे वहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बिहार पर आयोजित विशेष सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे।ड्ढr ड्ढr उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, विद्युत, कृषि आधारित उद्योग-धंधे आदि कई क्षेत्रों में बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है। नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विवि को प्राचीन गरिमा प्रदान की जा रही है। इसमें डा. अमर्त्य सेन और डा. एपीजे अब्दुल कलाम का भी सहयोग मिल रहा है। इससे पूर्व राज्यों के बीच संवाद सत्र में श्री मोदी ने कहा कि बिहार में खाद्य प्रसंस्करण, ऊरा, और पर्यटन में काफी संभावनाएं हैं। निजी निवेश के आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद का गठन किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। अध्यक्षता मोन्टेक सिंह अहलुवालिया ने की। इस दौरान भारत में मारीशस के उच्चायुक्त मुखेश्वर चुन्नी, व्यालार रवि समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। ड्ढr नासा स्कॉलरशिप परीक्षा 5 अप्रैल कोड्ढr पटना (हि.प्र.)। नासा स्कॉलरशिप पाने वाले बिहार के सैकड़ों बच्चे 15 दिनों तक नासा की सैर करंगे। इसमें छात्रों को कोई खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा। नासा स्कॉलरशिप 200े लिए स्कूली बच्चों ने फार्म भरना शुरू कर दिया है। इसके लिए बिहार व झारखंड से करीब 100 बच्चों का चयन किया जाएगा। सेंट पॉल स्कूल बेगूसराय के प्राचार्य जी. आर. जार्ज को इस प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया है। स्कॉलरशिप की परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया जाएगा। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 8 फरवरी है। इस परीक्षा में वर्ग 5 से 12 तक के बच्चे भाग लेंगे। शुक्रवार को तारामंडल में क्राइस्ट चर्च स्कूल के छात्रों ने फार्म भरा। इसमें वर्ग आठ की शिल्पी व परमजीत, वर्ग नौ की नेहा, गौतम, श्रेया, शरद राज उत्सव, विवेक मिश्रा ने फार्म भरा। सूचना व प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डा. अनिल कुमार ने छात्रों को आवेदन पत्र देकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।ड्ढr ड्ढr इसका आयोजन टाइम्स बिजनेस स्कूल व क्राइस्ट चर्च स्कूल ने किया था। टाइम्स बिजनेस स्कूल नई दिल्ली के राहुल बेरी ने कहा कि प्रतियोगिता काफी अनोखी है। सेंट पॉल स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए ही यह आयोजन किया गया। समारोह में मनंजय पाण्डेय, नीतीश कुमार टनटन, डा. चन्द्रभूषण राय सहित कई शामिल थे।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें