फोटो गैलरी

Hindi News यूपीए का फरमान इस्तीफा दें सोरेन

यूपीए का फरमान इस्तीफा दें सोरेन

यूपीए के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरन से स्पष्ट कह दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। तमाड़ की जनता ने उनके विरोध में मतदान किया है। जनादेश का आदर करना चाहिए।...

 यूपीए का फरमान इस्तीफा दें सोरेन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपीए के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरन से स्पष्ट कह दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। तमाड़ की जनता ने उनके विरोध में मतदान किया है। जनादेश का आदर करना चाहिए। यूपीए आलाकमान ने कहा है कि शिबू सोरन, उनके परिवार का कोई सदस्य अथवा निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री के रूप में मान्य नहीं होगा। शिबू को जामताड़ा से एक बार पुन: भाग्य आजमाने का मौका देने के लिए भी यूपीए तैयार नहीं है।ड्ढr ड्ढr सोरन यूपीए से ही किसी सुलझे हुए विधायक का नाम सुझायें, तो उस पर विचार किया जा सकता है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाना अवश्यंभावी हो जायेगा। संभावना जतायी जा रही है कि शिबू दस जनवरी को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। पराजय के बाद केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वह गुरुवार को देर शाम दिल्ली चले गये। सोरन के साथ पूर्व सीएम मधु कोड़ा और शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की भी हैं।ड्ढr ड्ढr जहानाबाद में छह माओवादी गिरफ्तारड्ढr जहानाबाद मखदुमपुर(नि.सं.)। जेल ब्रेक काण्ड में शामिल और भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर उदय यादव समेत छह माओवादियों को पुलिस ने हथियार के साथ मखदुमपुर थाना के भगवानपुर मठिया गांव से धर दबोचा। एसपी मनु महाराज के नेतृत्व में उक्त गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है। बताया जा रहा है माओवादी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो देसी कारबाइन, एक पिस्तौल तथा 38 जिन्दा कारतूस के अलावा पुलिस टोपी, बेल्ट और विन्डोलिया भी बरामद किये गये। उदय यादव नौबतपुर (पटना) का इांार्ज था और जहानाबाद जेल ब्रेक समेत 5 उग्रवादी कांडों में जेल जा चुका है। पत्रकार सम्मेलन में एसपी ने बताया कि जिन छह माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें उदय यादव करदीया दौलतपुर(पटना) भी शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें