फोटो गैलरी

Hindi News पाक अधिकृत कश्मीर में हिमस्खलन से 24 मरे

पाक अधिकृत कश्मीर में हिमस्खलन से 24 मरे

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पहाडों में जड़ी बूटियों की तलाश में गए 24 लोगों की हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है। क्षेत्र के शीर्ष प्रशासक अता उल्लाह अट्टा ने बताया कि यह घटना...

 पाक अधिकृत कश्मीर में हिमस्खलन से 24 मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पहाडों में जड़ी बूटियों की तलाश में गए 24 लोगों की हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है। क्षेत्र के शीर्ष प्रशासक अता उल्लाह अट्टा ने बताया कि यह घटना सोमवार को मुजफ्फराबाद के उत्तर में नीलम घाटी में हुई लेकिन इसकी खबर आने में वक्त लगा। उन्होंने बताया कि सभी 24 लोग आसपास के गांवों के रहने वाले थे तथा पहाडों में जड़ी बूटियों की खोज में गए थे। तभी हिमस्खलन के कारण ये लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि 13 शवों को बर्फ से निकाला गया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें