फोटो गैलरी

Hindi News पानी के लिए महिलाएं सड़क पर

पानी के लिए महिलाएं सड़क पर

शहर की बड़ी आबादी को महीनों से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित स्थानीय मंसूरनगर, बड़ी पहाड़ी व मगध कॉलोनी मुहल्लों की महिलाएं सोमवार को हाथ में पानी के डिब्बे व झाड़ू ले सड़क पर उतर गईं।...

 पानी के लिए महिलाएं सड़क पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की बड़ी आबादी को महीनों से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित स्थानीय मंसूरनगर, बड़ी पहाड़ी व मगध कॉलोनी मुहल्लों की महिलाएं सोमवार को हाथ में पानी के डिब्बे व झाड़ू ले सड़क पर उतर गईं। आक्रोशित महिलाएं प्रशासन व सरकार के विरूद्ध नार लगाते हुए मंसूरनगर, बड़ी पहाड़ी, डीएम आवास, हॉस्पीटल मोड़ होते हुए कलेक्टट्र पहुंचीं। इस दौरान ‘पानी देना होगा, पेयजल ले के रहेंगे, पानी के बिना हम प्यासे हैं और सरकार व प्रशासन चुप्पी साधे है, आदि नारे बुलंद किया गया।ड्ढr ड्ढr प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा विकास की नित्य नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जबकि हमलोगों को महीनों से पेयजल को तरसना पड़ रहा है। दूरदराज के कुओं से पानी लाकर जीवन बचाने को विवश हैं।ड्ढr ड्ढr महिलाओं ने बताया कि पीएचईडी के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार गुहार लगाई गयी, लेकिन विभाग द्वारा इस संकट को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं के शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें