ब्लैकबेरी सेवाओं को पकड़ने के लिए प्रौद्योगिकी बनाने का दावा
ब्लैकबेरी की मैसेंजर सेवाओं के जरिये भेजे जाने वाला डाटा को पकड़ने के लिए प्रौद्योगिकी देश में ही तैयार करने का दावा किया गया है। जयपुर की एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऐसी मोबाइल संचार सेवा विकसित...
ब्लैकबेरी की मैसेंजर सेवाओं के जरिये भेजे जाने वाला डाटा को पकड़ने के लिए प्रौद्योगिकी देश में ही तैयार करने का दावा किया गया है। जयपुर की एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऐसी मोबाइल संचार सेवा विकसित करने का दावा किया है, जो भारतीय कानून के तहत काम करेगी।
डाटा इन्फोसिस लि़ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय दाता ने कहा कि ब्लैकबेरी फोन के ऑनलाइन इस्तेमाल का सरकार द्वारा निगरानी नहीं कर पाने का मसला हमारी भारत बेरी सेवा से सुलझ जाएगा। इस सेवा का विकास सभी भारतीय कानूनों के दायरे में किया गया है और यह ब्लैकबेरी सहित सभी फोन पर काम करती है।
भारत बेरी का पिछले कई दिनों से परीक्षण किया जा रहा था। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज औपचारिक रूप से इस सेवा का उद्घाटन किया।