फोटो गैलरी

Hindi Newsदो गुटों के बीच संघर्ष, तीन की मौत, छह घायल

दो गुटों के बीच संघर्ष, तीन की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवादित भूभाग पर कशेरी घास काटने को लेकर हुए संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के...

दो गुटों के बीच संघर्ष, तीन की मौत, छह घायल
एजेंसीThu, 28 Oct 2010 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवादित भूभाग पर कशेरी घास काटने को लेकर हुए संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजगंज थाने के मांझा मूढ़ाडीहा गांव में कशेरी घास काटने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से हंसिये और कुल्हाड़ी चले। इस वारदात में अशोक पाण्डेय, सुखदेव पाठक और ज्ञानधर पाठक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें