फोटो गैलरी

Hindi Newsअरुंधति रॉय के खिलाफ पुलिस में शिकायत

अरुंधति रॉय के खिलाफ पुलिस में शिकायत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा की प्रदेश इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे पुश्कर धामी ने बुधवार को...

अरुंधति रॉय के खिलाफ पुलिस में शिकायत
एजेंसीFri, 29 Oct 2010 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा की प्रदेश इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे पुश्कर धामी ने बुधवार को नैनीताल जिले के मल्लीताल थाने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जाकर प्रसिद्ध लेखिका के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मल्लीताल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी बी. एस. धोनी ने बताया कि पुलिस भाजपा नेता के आवेदन पर जांच शुरू करने से पहले कानूनी सलाह ले रही है। शिकायत दर्ज कराने वाले भाजपा नेता पुश्कर सिंह धामी ने बातचीत में बताया कि लेखिका अरुंधति रॉय द्वारा कश्मीर पर दिया गया बयान निंदनीय और दुभाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि रॉय के बयान से देश में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। इससे आंतकवादियों एवं विघटनकारियों को बल मिला है, वहीं सेना और राष्ट्र भक्तों के मनोबल में गिरावट आई है। भाजपा नेता ने मांग की है कि लेखिका पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। धोनी राज्य नगर विकास निगरानी बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।

गौरतलब है कि अरुंधति रॉय ने दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में कहा था कि कश्मीर कभी भी भारत का अभिन्न अंग नहीं रहा। इसे ऐतिहासिक तथ्य करार देते हुए उन्होंने कहा था कि भारत सरकार भी इसे स्वीकार कर चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें