फोटो गैलरी

Hindi Newsमिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान

मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने दीपावली पर्व के मद्देनजर दुग्ध एवं दुग्ध, निर्मित खाद्य वस्तुओं, घी, वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम के लिए मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष छापामार...

मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान
एजेंसीThu, 28 Oct 2010 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने दीपावली पर्व के मद्देनजर दुग्ध एवं दुग्ध, निर्मित खाद्य वस्तुओं, घी, वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम के लिए मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष छापामार अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मिलावटी खाद्य वस्तुओं के उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दीपावली के पर्व पर दुग्ध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य वस्तुओं (मिष्ठान), घी, वनस्पति घी तथा खाद्य तेलों की अधिक मांग एवं खपत होने के कारण मिलावटी खाद्य वस्तुओं के उत्पादन, निर्माण एवं विक्रय की आशंका उत्पन्न हो जाती है। प्रवक्ता ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 28 अक्तूबर से विशेष अभियान चलाया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें