फोटो गैलरी

Hindi Newsओबामा का मुंबई प्रवास भारत की आर्थिक शक्ति की पहचान

ओबामा का मुंबई प्रवास भारत की आर्थिक शक्ति की पहचान

एक पखवाड़े के भीतर अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन मुंबई में उतरेगा और पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति अपना भारत दौरा देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से शुरू करेंगे। मुंबई से भारत यात्रा की शुएआत...

ओबामा का मुंबई प्रवास भारत की आर्थिक शक्ति की पहचान
एजेंसीMon, 01 Nov 2010 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

एक पखवाड़े के भीतर अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन मुंबई में उतरेगा और पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति अपना भारत दौरा देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से शुरू करेंगे।

मुंबई से भारत यात्रा की शुएआत इस बात का संकेत देती है कि आर्थिक जगत में भारत का दबदबा किस तेजी से बढ़ रहा है। बराक ओबामा भारत आने वाले छठे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, लेकिन मुंबई से यात्रा शुरू करने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे की तैयारी से जुड़े एक भारतीय कूटनीतिज्ञ ने बताया कि ओबामा के दौरे की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ओबामा अपनी यात्रा मुंबई से शुरू करेंगे।

पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने संवाददाताओं को बताया था कि संबंध का आर्थिक आयाम इस यात्राा का बिंदु होगा और ओबामा मुंबई और नयी दिल्ली को दौरे के केन्द्र में रखेंगे।

मुंबई को प्रवेश का केन्द्र चुनकर ओबामा यह संकेत देंगे कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं।
   
उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत का प्रमुख व्यापारिक साक्षीदार है और वर्ष 2004 एवं 2008 के बीच भारत़ अमेरिका का वस्तुओं का व्यापार दोगुने से अधिक होकर 44 अरब डालर पर पहुंच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें