संघर्ष विराम का उल्लंघन: पाकिस्तानी सेना की भारी गोलीबारी
संघर्ष विराम का एक बार फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने रविवार शाम जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया। एक महीने में पाकिस्तानी...
संघर्ष विराम का एक बार फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने रविवार शाम जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया। एक महीने में पाकिस्तानी सेना की ओर से यह संघर्ष विराम उल्लंघन का तीसरा मामला है।
16वीं कार्प्स के ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (बीजीएस) एस दुआ ने कहा कि भारी मशीनगनों से सेना सीमा पार से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कृष्णाघाटी उप सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों गोलीबारी की और राकेट दागे।
दुआ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर हमला करने में भारी मशीनगनों का उपयोग किया। गोलीबारी करीब एक घंटे चली जिसमें भारतीय पक्ष से एक जवान घायल हो गया।
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान पक्ष की ओर से इस महीने संघर्ष विराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है। ब्रिगेडियर दुआ ने कहा कि इस दौरान भारतीय सेनाओं ने संयम बनाए रखा और जवाब में सीमा पार कोई गोलीबारी नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमवार को विरोध दर्ज कराया जाएगा।
इससे पूर्व एक और दो अक्टूबर को पाकिस्तानी सेनाओं ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे जलास उप सेक्टर में कर्नी चौकी पर गोलीबारी की थी। 28 और 29 सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कष्णाघाटी उप सेक्टर में गोलीबारी की थी।