फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंगेर जिले में नक्सली गिरफ्तार

मुंगेर जिले में नक्सली गिरफ्तार

बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में पुलिस ने धरहरा थाना क्षेत्र से शुक्रवार रात एक कट्टर नक्सली को गिरफ्तार किया । पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गिरफ्तार नक्सली की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के...

मुंगेर जिले में नक्सली गिरफ्तार
एजेंसीSat, 23 Oct 2010 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में पुलिस ने धरहरा थाना क्षेत्र से शुक्रवार रात एक कट्टर नक्सली को गिरफ्तार किया ।


पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गिरफ्तार नक्सली की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा पंचएखी गांव निवासी नंदकिशोर झा (37) के रूप में हुई है और वह चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगा रहा था। उन्होंने कहा कि धर पकड़ के दौरान जख्मी झा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं झा ने कहा कि वह नक्सली नहीं है। पुलिस के एक मुखबिर के साथ रंजिश होने के कारण झूठे आरोप में उसे नक्सली बताकर गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें