फोटो गैलरी

Hindi Newsविकास के मामले में तेज गति से दौडे़गा बिहार: मोदी

विकास के मामले में तेज गति से दौडे़गा बिहार: मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजाप नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश फिर से विकास की पटरी पर आ गया है और यदि जनता ने उन्हें...

विकास के मामले में तेज गति से दौडे़गा बिहार: मोदी
एजेंसीThu, 21 Oct 2010 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजाप नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश फिर से विकास की पटरी पर आ गया है और यदि जनता ने उन्हें पुन: मौका दिया तो विकास की रफ्तार को और अधिक गति देंगे।

मोदी ने जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य की राजग सरकार ने पिछले पांच वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था समेत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब बिहार के विकास की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी बिहार के विकास की रफ्तार 30 से 40 के स्पीड में है लेकिन यदि जनता ने उनकी सरकार को मौका दिया तो वह रफ्तार को 70 की गति सीमा तक पहुंचा देंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनता दल सरकार में लोग गिट्टी खा जाते थे और अलक तरा से सड़क बनाने की बजाए उसे पी जाते थे। पूर्ववर्ती सरकार में विकास की बात सोचना बेमानी थी और लोग हताश हो चुके थे। बिहार की चर्चा घोटलों और भ्रष्टाचार को लेकर होती थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसा काम किया है कि अब बिहार की चर्चा विकास कार्य को लेकर हो रही है।

मोदी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि आप हमलोगों को फिर से मौका देंगे और चालक नहीं बदलेंगे तो बिहार के विकास की रफ्तार हरियाणा और पंजाब को भी पीछे छोड़ देगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि लालू सोना छूते हैं तो लोहा और नीतीश लोहा छू देते हैं तो वह सोना हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें