फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका से मिली जानकारी नहीं थी विशेष : भारत

अमेरिका से मिली जानकारी नहीं थी विशेष : भारत

भारत ने बुधवार को कहा कि 2008 में मुम्बई हमलों से पहले अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी सामान्य थी और इसकी प्रकृति विशेष नहीं थी। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की यह टिप्पणी इन खबरों के बाद आई है कि...

अमेरिका से मिली जानकारी नहीं थी विशेष : भारत
एजेंसीWed, 20 Oct 2010 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने बुधवार को कहा कि 2008 में मुम्बई हमलों से पहले अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी सामान्य थी और इसकी प्रकृति विशेष नहीं थी।

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की यह टिप्पणी इन खबरों के बाद आई है कि लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी और पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली से अलग हुई उसकी दो बीवियों ने मुम्बई हमलों से पहले अमेरिकी अधिकारियों को उसके कट्टरपंथी संबंधों के बारे में बताया था।

इस मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में कृष्णा ने कहा कि हमें घृणित मुम्बई हमले से पहले अमेरिका से कुछ सामान्य जानकारी मिली थी और यह कोई विशेष सूचना नहीं थी। उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच सामरिक संबंधों पर जोर दिया और बताया कि हाल के वर्षों में ये किस तरह मजबूत हुए हैं। अमेरिका भी यह कह चुका है कि हेडली की दो बीवियों से मिली जानकारी कोई विशेष जानकारी न होकर सामान्य प्रकार की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें