सरकार कार्यकाल पूरा करेगी: शिबू
अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में गठित झारखंड सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मंगलवार को कहा कि स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन उन्हें बनाया गया है।...
अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में गठित झारखंड सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मंगलवार को कहा कि स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन उन्हें बनाया गया है। सरकार काम अच्छा कर रही है या कहीं गड़बड़ी हो रही है, यह देखना चेयरमैन का काम है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव दल गत नहीं होगा। बोर्ड व निगम का बंटवारा अभी नहीं होगा। एक प्रश्न के उत्तर में सोरेन ने कहा कि झामुमो का बोकारो में जनाधार बढ़ रहा है। विरोधियों ने एक साजिश के तहत बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटु यादव पर हमला किया। यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला भूमि विवाद का है या कुछ और।