फोटो गैलरी

Hindi Newsबुराई पर अच्छाई का विजयदशमी पर्व

बुराई पर अच्छाई का विजयदशमी पर्व

बुराई पर अच्छाई का विजयदशमी पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शहर के तीनों दशहरा मैदान और अन्य मैदानों पर राम-रावण वध की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सेक्टर-तीन की रामलीला एंव दहशरा कमेटी ने रावण, मेघनाथ व...

बुराई पर अच्छाई का विजयदशमी पर्व
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 16 Oct 2010 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बुराई पर अच्छाई का विजयदशमी पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शहर के तीनों दशहरा मैदान और अन्य मैदानों पर राम-रावण वध की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सेक्टर-तीन की रामलीला एंव दहशरा कमेटी ने रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले सबसे ऊंचे बनाने का दावा किया है। शहर के सभी दशहरा मैदानों के निकट मेले लगने शुरू हो गए हैं।
रावण 65 फुट,कुंभ करण 50 फुट व मेघनाथ 45 फुट का है। सभी रामलीलाओं में यह पुतले सबसे ऊंचे होंगे। अन्य स्थानों पर रावण के पुतलों की लंबाई 50 से 60 फुट ऊंची रखी गई है। विजय रामलीला कमेटी, सनातन धर्म रामलीला कमेटी व रामलीला एवं दहशरा कमेटी का दावा है कि उन्होंने रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। जिसमें विजय रामलीला कमेटी का रावण 50 फुट ऊंचा है। सनातन धर्म रामलीला कमेटी का रावण 55 फुट ऊंचा है। कमेटी के महासचिव आर.सी.शर्मा का कहना है कि इन तीनों पुतलों को बनाने की जिम्मेदारी बुलंदशहर के अलाहुद्दीन की आठ सदस्य टीम के कंधों पर थी। जिन्होंने पुतलों को एक महीने पहले तैयार करना शुरू कर दिया था। तीनों पुतले अब पूरी तरह तैयार हो चुके है। उनका मानना है कि उनके यह तीनों पुतले सबसे ऊंचे है।
शहर में इन स्थानों पर रावण जलाने का होगा कार्यक्रम
-दशहरा मैदान एनआइटी         शाम 3 बजे से
-दशहरा मैदान बल्लभगढ़        शाम 5 बजे से
-दशहरा मैदान सेक्टर-16        शाम 5 बजे से
-सेक्टर-28 मार्केट मैदान       शाम 4 बजे से
-दशहरा मैदान सेक्टर-आठ      शाम 5 बजे से
-दशहरा मैदान सरायख्वाजा      शाम 4 बजे से
-दशहरा मैदान सेक्टर-3          शाम 5 बजे से

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें