फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस कार्यकर्ता झाविमों के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं

कांग्रेस कार्यकर्ता झाविमों के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) झाविमों के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। बलमुचू ने कहा कि...

कांग्रेस कार्यकर्ता झाविमों के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं
एजेंसीThu, 14 Oct 2010 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) झाविमों के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। बलमुचू ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता झाविमों अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समय-समय पर दिए गए गठबंधन धर्म के विपरीत बयान पर नाराज है।

उन्होंने कहा कि मरांडी कई बार कह चुके है कि झाविमों सभी 81 सीटो पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और उसका सभी सीटों पर अपना जनाधार है। मरांडी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्ष में थी तो ये दोनो पार्टियां राज्य को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन की बात कर रही थी लेकिन अब सत्ता में आने के बाद ये पार्टियां अपनी मांगों को भुला दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें