फोटो गैलरी

Hindi Newsअल्पसंख्यकों को आरक्षण की घोषणा राजद-लोजपा का छलावा : कांग्रेस

अल्पसंख्यकों को आरक्षण की घोषणा राजद-लोजपा का छलावा : कांग्रेस

राजद लोजपा गठजोड़ द्वारा मुस्लिमों और सर्वणों को सरकारी नौकरियों में 15 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा को कांग्रेस ने मंगलवार को छलावा बताया।      प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ...

अल्पसंख्यकों को आरक्षण की घोषणा राजद-लोजपा का छलावा : कांग्रेस
एजेंसीTue, 12 Oct 2010 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद लोजपा गठजोड़ द्वारा मुस्लिमों और सर्वणों को सरकारी नौकरियों में 15 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा को कांग्रेस ने मंगलवार को छलावा बताया।
    
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा, चुनावी घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों और सर्वणों को सरकारी नौकरियों में 15 फीसदी आरक्षण देने की राजद लोजपा की घोषणा राज्य की जनता को गुमराह करने की कोशिश है। इस प्रकार आरक्षण देने के लिए दो तिहाई बहुमत से संविधान संशोधन की दरकार होगी, जो दोनों दलों के बस के बाहर है।
    
उन्होंने कहा कि सर्वणों को आरक्षण को लेकर दोनों दल क्षूठी घोषणा कर रहे हैं। यह छलावा दोनों दलों द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में सवणरे को दिये गये टिकट से जाहिर हो गया है।
   
उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के शासनकाल में लालू प्रसाद ने अल्पसंख्यकों के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया और अब वे चुनावी घोषणा कर रहे हैं।

    
मिश्रा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनावों के बाद अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर राजद और लोजपा में सहमति नहीं बन पाई थी। रामविलास पासवान की हठधर्मिता के कारण उस समय राजद की सरकार नहीं बन पाई थी।
    
उन्होंने कहा, अल्पसंख्यकों के नाम पर चुनावी घोषणा करना अब इन दोनों दलों को शोभा नहीं देता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें