फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा में खेल विश्वविद्यालय बनाने की एचओए ने की तैयारी

हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय बनाने की एचओए ने की तैयारी

विशेष विश्वविद्यालय बनाने के मामले में देश में हरियाणा नंबर वन बनने वाला है। पहले महिला और फिर अर्मी विश्वविद्यालय के बाद खेल विश्वविद्यालय बनवाने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) ने...

हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय बनाने की एचओए ने की तैयारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Oct 2010 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष विश्वविद्यालय बनाने के मामले में देश में हरियाणा नंबर वन बनने वाला है। पहले महिला और फिर अर्मी विश्वविद्यालय के बाद खेल विश्वविद्यालय बनवाने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। जो कुछ दिनों में मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा। हो सकता है 1 नवंबर को कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडिम्यों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री इसकी घोषण कर दें।


एचओए के अध्यक्ष एवं डीजी पुलिस सीआईडी पीवी राठी ने बताया कि खेलों में हरियाणा का प्रदर्शन देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे बेहतर रहता है। कॉमनवेल्थ में भी हरियाणा के खिलाडम्ी सर्वाधिक मेडल जीत रहे हैं। एचओए हरियाणा को खेलों में और बेहतर बनाने के लिए खेल विश्वविद्यालय बनवाना चाहता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। योजना सिरे चढम्ी तो खेलों के लिए इससे बेहतर जगह नहीं होगी। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सौंपा जाना बाकी है। उनको पसंद आया तो महिला विश्वविद्यालय और आर्मी विश्वविद्यालय के बाद विशेष तरह का यह तीसरा विश्वविद्यालय हरियाणा में होगा।
इसमें खेल शिक्षा से लेकर खिलाडिम्यो को कई बेहतर गुर सीखाने की सुविधा मुहैया कराने की योजना है। इस विश्वविद्यालय को कहां बनाया जाएगा। इसका निर्धारण मुख्यमंत्री करेंगे। जहां जगह होगी, वहां इसे बनाया जा सकता है। राठी ने बताया कि प्रस्ताव इतना अच्छा है कि मुख्यमंत्री 1 नवंबर को कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडिम्यों के सम्मान समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें