फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा, बेटे को नहीं मिला टिकट

बिहार भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा, बेटे को नहीं मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह भाजपा में बने रहेंगे। ठाकुर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने...

बिहार भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा, बेटे को नहीं मिला टिकट
एजेंसीFri, 08 Oct 2010 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह भाजपा में बने रहेंगे।

ठाकुर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में बने रहेंगे परंतु चुनाव कार्य में भाग नहीं लेंगे।

समझा जाता है कि उनके पुत्र विवेक ठाकुर को पार्टी द्वारा बांकीपुर से टिकट नहीं दिए जाने के कारण नाराज ठाकुर ने अपना इस्तीफा दिया है।

उन्होंने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी से नाराजगी है परंतु इसका एक कारण केवल बांकीपुर से टिकट का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा के कई कारण हैं। उन्होंने पार्टी में खुद की अनदेखी का आरोप लगाया है। चुनाव से पूर्व ठाकुर के इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें