फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस को क्लीन चिट, जिम्मेदार देवगौड़ा: येदियुरप्पा

कांग्रेस को क्लीन चिट, जिम्मेदार देवगौड़ा: येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को जनता दल [सेक्युलर] अध्यक्ष एचडी देवेगौडा़ और उनके पुत्र एचडी कुमारास्वामी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही असंतुष्ट विधायकों को भड़काकर राज्य में...

कांग्रेस को क्लीन चिट, जिम्मेदार देवगौड़ा: येदियुरप्पा
एजेंसीFri, 08 Oct 2010 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को जनता दल [सेक्युलर] अध्यक्ष एचडी देवेगौडा़ और उनके पुत्र एचडी कुमारास्वामी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही असंतुष्ट विधायकों को भड़काकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] सरकार को अस्थिर किया है।

चामुंडी हिल्स पर मशहूर दशहरा उत्सव का उद्घाटन करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि इस षडयंत्र में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के पार्टी नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वह निर्वाचित भाजपा सरकार को अस्थिर न करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह इसलिए हुआ है क्योंकि पिता और पुत्र दोनों ने यह समस्या उत्पन्न की है और लोगों के जनादेश को गंभीरता से नहीं लिया। देवगौडा़ और कुमारास्वामी भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं और विद्रोही विधायकों को अपने कब्जे में रखा है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विधानसभा में 11 अक्टूबर को लाए जाने वाले विश्वास सत्र के दौरान वह अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी देखेगें के भाजपा को उसकी संख्या से अधिक समर्थन मिलेगा और भाजपा सरकार पांच वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें