फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेल : महिला हॉकी में इंग्लैंड ने कनाडा को हराया

राष्ट्रमंडल खेल : महिला हॉकी में इंग्लैंड ने कनाडा को हराया

इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के मुकाबले में कनाडा को 4-1 से पराजित कर दिया। कनाडा ने पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से खाता खोला था लेकिन उसके बाद वह...

राष्ट्रमंडल खेल : महिला हॉकी में इंग्लैंड ने कनाडा को हराया
एजेंसीWed, 06 Oct 2010 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के मुकाबले में कनाडा को 4-1 से पराजित कर दिया।

कनाडा ने पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से खाता खोला था लेकिन उसके बाद वह एक भी गोल नहीं कर सका। कनाडा के लिए एकमात्र गोल डायना रोमर ने किया। इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इंग्लैंड के लिए केट वॉल्श और एलेक्स डैनसन ने दो-दो गोल किए।

बुधवार को भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है। पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों को स्कॉटलैंड के साथ अंक बांटना पड़ा था। वह मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें