फोटो गैलरी

Hindi News बेड़ो के अराजपत्रित कर्मियों ने निकाला जुलूस

बेड़ो के अराजपत्रित कर्मियों ने निकाला जुलूस

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघों की संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड के सभी विभाग के कर्मचारियों ने 22 जनवरी को अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला और सभा की। सभा में कर्मचारियों ने सरकार...

 बेड़ो के अराजपत्रित कर्मियों ने निकाला जुलूस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघों की संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड के सभी विभाग के कर्मचारियों ने 22 जनवरी को अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला और सभा की। सभा में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए मांगे पूरी होने तक बेमियादी हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया। जुलूस प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सीडीपीओ कार्यालय, लोहरदगा रोड, गुमला रोड होते हुए पुन: मुख्यालय पहुंचकर सभा में बदल गया। सभा में अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के महासचिव अखिलानंद दूबे ने कर्मचारियों से अपने हक व अधिकार के लिए हड़ताल पर डटे रहने का आह्वान किया। सभा में सुरन तामंग, फारूक नदीम, मादी उरांव, पूनम देवी, शैलेश कु राय, मंजू केरकेट्टा, कांति कुमारी, श्याम सुंदर नाथ राय, छुन्नू उरांव आदि मौजूद थे। संचालन सुरन तामंग व धन्यवाद फारूक नदीम ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें