राष्ट्रमंडल देशों के साथ व्यापारिक रिश्ते बढ़ाने का इच्छुक है भारत
भारत ने खेलों के साथ साथ राष्ट्रमंडल देशों से व्यावसायिक संबंध बढ़ाने पर भी बल दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने राष्ट्रमंडल खेल बिजनेस क्लब की बैठक में कहा कि राष्ट्रमंडल देशों के बीच...
भारत ने खेलों के साथ साथ राष्ट्रमंडल देशों से व्यावसायिक संबंध बढ़ाने पर भी बल दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने राष्ट्रमंडल खेल बिजनेस क्लब की बैठक में कहा कि राष्ट्रमंडल देशों के बीच व्यापार 4,000 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारत का राष्ट्रमंडल देशों के साथ व्यापार 80 अरब डॉलर का है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल के सदस्य देश भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विशेषज्ञता का फायदा उठा सकते हैं। शर्मा ने कहा कि हम अपने अनुभव और उचित कीमत वाली प्रौद्योगिकी बांटना चाहते हैं।
खेलों से पैदा होने वाले कारोबारी अवसरों के बारे में राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष माइकल फेनल ने कहा, खेल नया बड़ा कारोबार हैं। राष्ट्रमंडल खेल ओलंपिक जितने बड़े नहीं हैं, पर इसके बावजूद हमारे पास अवसर हैं।
उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष राजन मित्तल ने कहा, कई देश खासकर अफ्रीका के कई देशों के साथ भारत के व्यापार नहीं है। हम इन देशों के साथ जलवायु परिवर्तन, नवीनता, बुनियादी ढांचा, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।