फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत्तोलक चानू, रानी ने अपना पदक मणिपुर को किया समर्पित

भारत्तोलक चानू, रानी ने अपना पदक मणिपुर को किया समर्पित

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत और कांस्य पदक दिलाने वाली भारत्तोलक सोनिया चानू और संध्या रानी ने अपने पदक समस्याग्रस्त मणिपुर को समर्पित किया है। उन्होंने आशा जताई कि उग्रवाद प्रभावित मणिपुर में...

भारत्तोलक चानू, रानी ने अपना पदक मणिपुर को किया समर्पित
एजेंसीTue, 05 Oct 2010 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत और कांस्य पदक दिलाने वाली भारत्तोलक सोनिया चानू और संध्या रानी ने अपने पदक समस्याग्रस्त मणिपुर को समर्पित किया है। उन्होंने आशा जताई कि उग्रवाद प्रभावित मणिपुर में जल्द ही शांति लौट आएगी।
      
रानी और चानू ने कहा कि वे इन खेलों के लिए पटियाला के शिविर में तैयारी कर रही थी लेकिन बार बार उनके मन में मणिपुर का ख्याल आ रहा था। हाल के समय में मणिपुर में बंद और सड़क रोके जाने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया था।
      
चानू ने कहा कि मैं यह पदक अपने राज्य मणिपुर को समर्पित करना चाहती हूं जो कुछ बहुत ही कठिन समय देखा है। मैं आशा करती हूं कि मेरा पदक राज्य में कुछ परिवर्तन लाएगा। मैं प्रशिक्षण शिविर में भी अपने राज्य के बारे में सोच रही थी।
      
रानी ने कहा कि चानू की तरह मैं भी अपना राज्य को समर्पित करना चाहती हूं। मैं वहां पर हमेशा शांति और सामान्य स्थिति चाहती हूं और आशा करती हूं कि मेरा यह कदम दूसरों को प्रेरणा देगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें