फोटो गैलरी

Hindi Newsछत्तीसगढ़ में भाजपा ने फिर दी कांग्रेस को मात

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने फिर दी कांग्रेस को मात

छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले की भटगांव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रजनी त्रिपाठी ने 35,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार...

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने फिर दी कांग्रेस को मात
एजेंसीMon, 04 Oct 2010 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले की भटगांव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रजनी त्रिपाठी ने 35,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।

भाजपा उम्मीदवार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के उम्मीदवार यू. एस. सिंगदेव को बड़े अंतर से हराकर यह सीट जीती है। भटगांव विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान हुआ था।

भटगांव विधानसभा सीट राजधानी रायपुर से करीब 400 किलीमीटर उत्तर में सरगुजा जिले में स्थित है। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है कि विधायक रविशंकर त्रिपाठी के निधन के बाद भटगांव विधानसभा सीट खाली हुई थी। इस सीट से उनकी पत्नी रजनी त्रिपाठी चुनाव मैदान में उतरी थीं।

 भाजपा ने कहा है कि मतदाताओं ने विकास की नीति में अपना विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, ''राज्य की जनता ने भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस जीत के बाद अब पार्टी गरीब एंव पिछड़े लोगों के बीच कल्याणकारी योजनाओं को और प्रतिबद्धता के साथ चलाएगी।''

उधर कांग्रेस के प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि हम हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि इस जीत के बाद राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 48 तक पहुंच गई है जबकि कांग्रेस के 39 विधायक हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के दो सदस्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें