फोटो गैलरी

Hindi Newsअंबानी भाइयों की परिसंपत्तियों में हुआ है कई गुना इजाफा

अंबानी भाइयों की परिसंपत्तियों में हुआ है कई गुना इजाफा

फोर्ब्स द्वारा भारतीय अमीरों की सूची का प्रकाशन शुरू होने के बाद से अंबानी भाइयों की अमीरी में कई गुना का इजाफा हो चुका है। इस समय मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की कुल परिसंपत्तियां 40 अरब डालर पर...

अंबानी भाइयों की परिसंपत्तियों में हुआ है कई गुना इजाफा
एजेंसीSun, 03 Oct 2010 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

फोर्ब्स द्वारा भारतीय अमीरों की सूची का प्रकाशन शुरू होने के बाद से अंबानी भाइयों की अमीरी में कई गुना का इजाफा हो चुका है। इस समय मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की कुल परिसंपत्तियां 40 अरब डालर पर पहुंच चुकी है।

फोर्ब्स इंडिया ने 2004 में पहली बार देश के 40 सबसे अमीर लोगों की सूची का प्रकाशन किया था। उस समय रिलायंस साम्राज्य का विभाजन नहीं हुआ था और दोनों भाइयों की कुल परिसंपत्तियां 6. 4 अरब डालर थीं। पर इन छह साल में अंबानी भाइयों की परिसंपत्तियां लगभग छह गुना होकर 40.3 अरब डालर पर पहुंच गई हैं। 2004 में 13 अरबपतियों में अंबानी भाई तीसरे स्थान पर थे।

फोर्ब्स द्वारा भारतीय अमीरों की सूची का प्रकाशन शुरू किए जाने के एक साल बाद अंबानी भाई अलग हो गए। उस समय मुकेश की परिसंपत्तियों का मूल्य सात अरब डालर और अनिल की परिसंपत्तियों का मूल्य 5.5 अरब डालर था।

फोर्ब्स इंडिया की ताजा, 2010 की सूची के अनुसार, मुकेश भारतीय अमीरों में शीर्ष पर रहे हैं। उनकी परिसंपत्तियां 27 अरब डालर की थीं। वहीं उनके छोटे भाई अनिल 13.3 अरब डालर की परिसंपत्तियों के साथ छठे स्थान पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें