फोटो गैलरी

Hindi Newsअयोध्या फैसले से राजनीतिक दलों को सीख लेनी चाहिए: रालोद

अयोध्या फैसले से राजनीतिक दलों को सीख लेनी चाहिए: रालोद

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई ने अयोध्या में विवादित रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करने तथा प्रदेश में सामाजिक...

अयोध्या फैसले से राजनीतिक दलों को सीख लेनी चाहिए: रालोद
एजेंसीSat, 02 Oct 2010 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई ने अयोध्या में विवादित रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करने तथा प्रदेश में सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए लोगों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि लोग अमन चैन भरे इस माहौल को आगे भी कायम रखेगें।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे वर्मा तथा पार्टी महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद जिस तरह दोनों पक्षों ने समझदारी का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। इससे देश व प्रदेश के राजनीतिक दलों को सीख लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि फैसले के बाद देश व प्रदेश की जनता ने जो संयम दिखाया है उसका पालन देश के राजनीतिक दलों को भी करना चाहिए क्योंकि कोई भी पक्ष यदि इस निर्णय से असहमत है तो उसके लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खुला हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें