फोटो गैलरी

Hindi Newsलोजपा की 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

लोजपा की 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को 58 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए...

लोजपा की 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
एजेंसीFri, 01 Oct 2010 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को 58 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने सभी वर्गो एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

लोजपा ने बोधगया से एक बार फिर से कुमार सर्वजीत को उम्मीदवार बनाया है तो अररिया से जाकिर हुसन को, हरनौत से अरूण सिंह को, आरा से विजय सिंह को तथा वैशाली से संजय मिश्र को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि लोजपा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मिलकर राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लोजपा के हिस्से में 75 सीट आई है जबकि राजद ने 168 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 2० नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवंबर को होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें