फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्वकप में खराब प्रदर्शन को भुलाना होगा : अब्बासी, रसूल

विश्वकप में खराब प्रदर्शन को भुलाना होगा : अब्बासी, रसूल

पाकिस्तानी हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी शकील अब्बासी और शफकत रसूल का मानना है कि टीम को विश्वकप में खराब प्रदर्शन के ग़म को भुलाकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी साख के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। दोनों ने...

विश्वकप में खराब प्रदर्शन को भुलाना होगा : अब्बासी, रसूल
एजेंसीFri, 01 Oct 2010 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी शकील अब्बासी और शफकत रसूल का मानना है कि टीम को विश्वकप में खराब प्रदर्शन के ग़म को भुलाकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी साख के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। दोनों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय हॉकी बहाल करनी चाहिए।
    
आठ महीने पहले यहां खेले गए एफआईएच विश्वकप में पाकिस्तान 12वें स्थान पर रहा था जबकि भारत आठवें स्थान पर रहा था। अब्बासी ने खेलगांव में कहा कि हमें इस साल दो काफी अहम टूर्नामेंट खेलने हैं। राष्ट्रमंडल खेल और फिर एशियाड। हमें उम्मीद है कि पदक जीतकर हम खोया गौरव हासिल करेंगे।
   
वहीं डिफेंडर रसूल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे के खिलाफ अधिक से अधिक खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें साथ में खेलना चाहिए। हॉकी दिलों को मिलाती है, मोहब्बत जगाती है। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। हमें द्विपक्षीय सीरीज़ बहाल करनी चाहिए।
    
भारत और पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों में एक ही पूल में हैं और उनका सामना दस अक्टूबर को होगा। अब्बासी ने कहा कि यह टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच होगा। मुझे उम्मीद है कि हर किसी को इस मैच का इंतज़ार होगा। हम अपनी साख के अनुरूप खेलेंगे। विश्वकप के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें