फोटो गैलरी

Hindi News संक्षिप्प्त खबर

संक्षिप्प्त खबर

रिबेलो ने सीएस के साथ बैठक की राज्यसभा सदस्य माबेल रिबेलो ने राज्य में विकास के मुद्दे पर सीएस एके बसु के साथ बैठक की। शुक्रवार को सीएस आवास पर हुई बैठक में उन्होंने गुमला, सिमडेगा और रांची की जन...

 संक्षिप्प्त खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रिबेलो ने सीएस के साथ बैठक की राज्यसभा सदस्य माबेल रिबेलो ने राज्य में विकास के मुद्दे पर सीएस एके बसु के साथ बैठक की। शुक्रवार को सीएस आवास पर हुई बैठक में उन्होंने गुमला, सिमडेगा और रांची की जन समस्याओं को उठाया। कहा कि इन जिलों में बिजली की स्थिति ठीक नहीं है। सीएस ने तुरंत ऊरा सचिव एनएन पांडेय को बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्यसभा सदस्य रिबेलो ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मामले में झारखंड काफी पीछे चल रहा है। सरकार इसे शीघ्रता से पूरा करने पर ध्यान दे। वहीं गुमला, सिमडेगा और रांची जिले में चलाये जा रहे कृषि, खाद्य आपूर्ति, सिंचाई, ग्रामीण सड़क तथा कल्याण स्कीम पर भी बातचीत हुई। बीपीएल परिवारों को केरोसिन एवं राशन कार्ड नहीं उपलब्ध होने पर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का आग्रह सांसद ने सीएस से किया है। खुला था कल्याण विभागड्ढr नेताजी जयंती के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने के बावजूद शुक्रवार को कल्याण विभाग खुला था। विभागीय सचिव ने अगले वित्तीय वर्ष 2000 का सीओबीटी तैयार करने के लिए कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया था। इसके अलावा दिल्ली से यहां पहुंची संयुक्त संसदीय वक्फ समिति की टीम के लिए कल्याण विभाग के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्त की गयी थी। कल्याण विभाग में शुक्रवार को आम दिनों से तरह कामकाज हुआ।ड्ढr बैठक 24 कोड्ढr झारखंड शिक्षक कर्मचारी-पदाधिकारी संघर्ष समिति की बैठक 24 को बालकृष्णा उच्च विद्यालय में होगी। इसमें तीन फरवरी से आहूत हड़ताल को सफल बनाने पर विचार किया जायेगा। यह जानकारी चितरांन कुमार ने दी।ड्ढr राणा चकवर्ती चेयरमैन बनेड्ढr मेकन के एजीएम एवं संचाप प्रमुख राणा एस चक्रवर्ती को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की प्रमुख इकाई ऑल इंडिया मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिवीजन का चेयरमैन बनाया गया है। वह इंस्टीटयूशन ऑफ इंजीनियर्स के कौंसिल मेंबर भी हैं। चक्रवर्ती ने बीआइटी मेसरा से मेकेनिकल इंजीनियरिंग किया है। इसके अलावा उनके पास एमबीए की डिग्री भी है। उन्होंने देश-विदेश में कई तकनीकी पेपर दस्तावेज प्रस्तुत किये हैं।ड्ढr पॉलिटेक्िनक शिक्षकों को प्रोन्नतिड्ढr राज्य के कुल 13 पॉलिटेक्िनक संस्थानों में कार्यरत 45 प्राध्यापकों को पहली बार वरीय व्याख्याता के वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है। वर्षो से ये लोग प्रोन्नति से वंचित थे। ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें