फोटो गैलरी

Hindi News आज निगम कर्मियों का मौन जुलूस

आज निगम कर्मियों का मौन जुलूस

नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को रांची नगर निगम कर्मचारी संघ और सफाई कर्मचारी संघ की बैठक अपर बाजार स्टोर कार्यालय में...

 आज निगम कर्मियों का मौन जुलूस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को रांची नगर निगम कर्मचारी संघ और सफाई कर्मचारी संघ की बैठक अपर बाजार स्टोर कार्यालय में हुई। निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार मांगें पूरी नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस के दिन कर्मचारी सामूहिक रूप से उपवास पर रहेंगे। नगर निगम कर्मी 24 जनवरी को निगम स्टोर कार्यालय से मौन जुलूस निकालेंगे। जुलूस अपर बाजार, शहीद चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय जायेगा। वहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद निगम मुख्यालय लौटेगा। वहां प्रदर्शन के बाद कर्मचारी धरना देंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष अवध बिहारी तिवारी ने कहा है कि इस बार आर पार की लड़ाई होगी। लिखित समझौते के बाद ही हड़ताल खत्म की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें