फोटो गैलरी

Hindi Newsगोवर्धन के मंदिर में घुसा पानी

गोवर्धन के मंदिर में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन और आसपास लगातार छह घंटे हुई बारिश से मुकुट मुखारबिन्द मंदिर गोवर्धन का मुख्य विग्रह जलमग्न हो गया। मंदिर के सेवायत आचार्य अर्जुन के अनुसार इस मंदिर का मुख्य विग्रह...

गोवर्धन के मंदिर में घुसा पानी
एजेंसीMon, 20 Sep 2010 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन और आसपास लगातार छह घंटे हुई बारिश से मुकुट मुखारबिन्द मंदिर गोवर्धन का मुख्य विग्रह जलमग्न हो गया। मंदिर के सेवायत आचार्य अर्जुन के अनुसार इस मंदिर का मुख्य विग्रह श्री गिर्राज जी महाराज का है तथा इस मंदिर में द्वापर की उस घटना पर श्री विग्रह है जिसके अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं एक स्वरुप से गिरि गोवर्धन की पूजा की थी तथा एक स्वरुप से गिर्राज जी के अंदर प्रवेश कर स्वयं का पूजन कराया था।

वर्तमान में मानसी गंगा का उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। इस कारण मानसी गंगा के जल को खाली कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर से लगातार छह घंटे हुई बारिश के बाद मानसी गंगा के किनारे स्थित मुकुट मुखारबिन्द मंदिर में शाम छह बजे से मानसी गंगा का पानी प्रवेश करने लगा और जब तक ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार हटाया जाता तब तक पानी ने मुख्य श्री विग्रह को अपने आगोश में ले लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें