फोटो गैलरी

Hindi Newsसामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल पावर थाना के दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कॉलनी से पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया...

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार
एजेंसीSun, 19 Sep 2010 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल पावर थाना के दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कॉलनी से पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गोविन्दपुर निवासी चंद्र शेखर महतो, पिंटू महतो और नीरज महतो को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार रात हिरासत में लिया गया था और शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि युवती ने घटना के बाद बोकारो थर्मल पावर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित युवती चाईबास जिले की निवासी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें