फोटो गैलरी

Hindi Newsचार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को चार राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए उनके विभागों में थोड़ा बदलाव किया। राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने गोविंद सिंह बिष्ट,...

चार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
एजेंसीSun, 19 Sep 2010 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को चार राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए उनके विभागों में थोड़ा बदलाव किया। राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने गोविंद सिंह बिष्ट, विजया बड्थवाल, खजान दास और बलवंत सिंह भौरयाल को मंत्री के मंत्री पद की शपथ दिलाई।

बाद में निशंक ने घोषणा की कि बिष्ट अब से स्कूल (प्राथमिक एवं माध्यमिक और प्रौढ शिक्षा) के कैबिनेट मंत्री होंगे। इसके अलावा उन्हें राज्य में उच्चतर शिक्षा और संस्कृत शिक्षा का कार्यभार भी सौंपा गया। बडथवाल को सांस्कृतिक मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। इसके साथ ही वह पहले की तरह ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगी।

दास को आपदा प्रबंधन के साथ युवा कल्याण, खेल और जल प्रबंधन विभाग भी सौंपे गए। जबकि भौरयाल सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी के साथ सचिवालय प्रशासन और चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया। इससे पहले वह स्वास्थ्य विभाग का कामकाज देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह विभाग अपने पास रख लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें