फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेलों को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं: शीला दीक्षित

राष्ट्रमंडल खेलों को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं: शीला दीक्षित

राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में आम लोगों के बीच कम उत्सुकता से चिंतित दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे इस आयोजन को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं और इसे भारी सफलता...

राष्ट्रमंडल खेलों को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं: शीला दीक्षित
एजेंसीSun, 19 Sep 2010 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में आम लोगों के बीच कम उत्सुकता से चिंतित दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे इस आयोजन को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं और इसे भारी सफलता दिलवाएं। नागरिकों से आयोजन के दौरान सतर्क और चौकन्ना रहने की अपील करते हुए शीला ने कहा कि यदि उन्हें शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध नजर आए तो उन्हें देखकर वे भयभीत न हों।

उन्होंने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने वाहन निर्धारित लेन में चलाएं और अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री ने धौलाकुआं के रिज वैली क्षेत्र में 220 केवी बिजली केन्द्र के उदघाटन के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहर खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। उन्होंने लोगों से यातायात के आवागमन पर लगाए प्रतिबंधों के कारण भयभीत नहीं होने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री की यह अपील उन खबरों की पृष्ठभूमि में आई है कि नागरिकों का एक वर्ग खेलों के अयोजन के दौरान बाधाओं की आशंका के कारण शहर छोड़कर जाने की योजना बना रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें