फोटो गैलरी

Hindi Newsराम जन्मभूमि मसले पर सर्वसम्मति बनने की संभावना नहीं :कल्याण सिंह

राम जन्मभूमि मसले पर सर्वसम्मति बनने की संभावना नहीं :कल्याण सिंह

राम जन्मभूमि मसले पर अपनी राय जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनक्रांति पार्टी के संरक्षक नेता कल्याण सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे पर अब सर्वसम्मति बनने की कोई भी संभावना...

राम जन्मभूमि मसले पर सर्वसम्मति बनने की संभावना नहीं :कल्याण सिंह
एजेंसीThu, 16 Sep 2010 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

राम जन्मभूमि मसले पर अपनी राय जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनक्रांति पार्टी के संरक्षक नेता कल्याण सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे पर अब सर्वसम्मति बनने की कोई भी संभावना नहीं दिखाई देती।

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाते समय कल्याण सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दू अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अब जो सुलह समझौते की बात हो रही है वह केवल टाइम पास है। अयोध्या मामले को लेकर गरम माहौल के बीच उनकी अयोध्या यात्रा के मकसद की बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि वह केवल रामलला के दर्शन करने जा रहे है और उनका मकसद शांति भंग करना कतई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता रामलला के दर्शन अनुशासित ढंग से करेंगे। सिंह ने यह भी कहा कि यदि सरकार उन्हें वहां जाने से रोक देती है तो वह इसका अनुपालन करेंगे, क्योंकि वह शांतिपूर्वक रामलला के दर्शन करना चाहते है और यही संदेश पूरे देश को देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में साधु और संतों से मिलेगें और उन्हें उम्मीद है कि मायावती सरकार उन्हें वहां जाने से नहीं रोकेगी। सिंह ने शाहबानो केस का उदाहरण देते हुए अपनी इस मांग को दोहराया कि यदि अदालत में हिन्दुओं के पक्ष में फैसला न आये तो केन्द्र सरकार को संसद में कानून बना कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें