फोटो गैलरी

Hindi Newsअर्जुन मुंडा ने विश्वास मत प्राप्त किया

अर्जुन मुंडा ने विश्वास मत प्राप्त किया

झारखंड में अर्जुन मुंडा की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने सदन में घोषणा की कि विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 तथा...

अर्जुन मुंडा ने विश्वास मत प्राप्त किया
एजेंसीTue, 14 Sep 2010 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में अर्जुन मुंडा की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने मंगलवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने सदन में घोषणा की कि विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 तथा विपक्ष में तीस वोट पडे़।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा में अध्यक्ष समेत 81 सदस्य हैं इनमें से योगेन्द्र साहु, हरि नारायण राय, बन्धु तिर्की, एनुस एक्का और अरुप चटर्जी विधानसभा की बैठक से अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व सदन में उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिस पर चर्चा की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें