फोटो गैलरी

Hindi Newsदो और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों पर काम शुरु

दो और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों पर काम शुरू

देश के फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों के संचालक भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनि) ने तमिलनाडु के कलपक्कम में दो और इकाईयों के निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। भाविनि के परियोजना...

दो और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों पर काम शुरू
एजेंसीTue, 14 Sep 2010 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों के संचालक भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनि) ने तमिलनाडु के कलपक्कम में दो और इकाईयों के निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है।

भाविनि के परियोजना निदेशक प्रभात कुमार ने बताया, ''कलपक्कम में 500 मेगावाट के दो और फास्ट रिएक्टर्स स्थापित करने की दिशा में शुरुआती काम के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। जिस स्थान पर दोनों इकाईयों का निर्माण होना है वहां हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं।''

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और परियोजना शुरू होने से पहले की तैयारियों के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।

परियोजना स्थलों का चयन करने वाली समिति ने पिछले साल इस परियोजना के स्थान को स्वीकृति दे दी थी।

सरकार ने 500 मेगावाट की चार और इकाईयां स्थापित करने की स्वीकृति दी है। इनमें से दो कलपक्कम के वर्तमान नाभिकीय क्षेत्र में ही स्थापित होंगी और ये इकाईयां 2020 तक तैयार हो जाएंगी।

दो अन्य फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों का स्थान अब तक तय नहीं किया गया है। कुमार ने बताया कि परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें