फोटो गैलरी

Hindi Newsस्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग

बिहार के पूर्णिया जिले में स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की मुख्य शाखा में शनिवार सुबह आग लग जाने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार सुबह अचानक ही हाट थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट...

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग
एजेंसीSat, 11 Sep 2010 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्णिया जिले में स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की मुख्य शाखा में शनिवार सुबह आग लग जाने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

पुलिस के अनुसार सुबह अचानक ही हाट थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आग लग गई। इस आग में बैंक के कम्प्यूटर तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाडियों को लगाया गया है।

पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें