फोटो गैलरी

Hindi Newsशहर में समस्याओं का नहीं हुआ समाधान

शहर में समस्याओं का नहीं हुआ समाधान

शहर के लोगों की समस्याओं का चार माह बीत जाने के बाद भी निस्तारण नहीं किए जाने पर नाराज फोरनवा और आरडब्लूए में रोष व्याप्त है। फोरनवा ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और अथॉरिटी...

शहर में समस्याओं का नहीं हुआ समाधान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Sep 2010 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के लोगों की समस्याओं का चार माह बीत जाने के बाद भी निस्तारण नहीं किए जाने पर नाराज फोरनवा और आरडब्लूए में रोष व्याप्त है। फोरनवा ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन भेजा है।


फोरनवा और आरडब्लूए के सदस्यों ने एक बैठक सेक्टर अल्फा वन के डी ब्लाक कम्यूनिटी सेंटर में की। जिसमें रोष व्यक्त करते हुए फोरनवा के अध्यक्ष ईलम सिंह नागर ने कहा कि शहर की समस्याओं से संबंधित फोरनवा और आरडब्लूए ने अथॉरिटी के सीईओ को पत्र सौप कर मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अथॉरिटी ने एक भी समस्या का समाधान नही किया है। शहर में मच्छर-मक्खियों का प्रकोप है। लोगों में तरह-तरह की बीमारी फेल रही हैं। चार महीने से सेक्टरों में फोगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। सेक्टरों में पुलिस गश्त नहीं कर रही है। हर रोज महिला और छात्रओं के साथ लूटपाट हो रही है। रात्री आठ बजे के बाद बसें चलनी बंद हो जाती हैं। लोगों को घर पहुंचने के लिए ऑटो या प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। आरडब्लूए ने सेक्टरों में खुले अवैध पीजी हाउस बंद करवाने की मांग कई बार की है। अभी तक पीजी चल रहे हैं। पानी का प्रेशर इतना कम है कि पहली मंजिल तक भी नही पहुंच पाता है। बैठक के बाद ये लोग अथॉरिटी पहुंचे। सीईओ नहीं मिले तो ज्ञापन आगंतुक कक्ष पर सौंपा। एक पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा है। बैठक में फोरनवा के सचिव शेर सिंह भाटी, गामा वन आरडब्लूए अध्यक्ष विक्रम कसाना, अल्फा वन आरडब्लूए अध्यक्ष जितेन्द्र भाटी, डेल्टा वन अध्यक्ष प्रमोद भाटी, राजकुमार त्यागी, वीना चौहान, स्वरूपा चटर्जी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें